Monday, April 16, 2012

दृश्य: लार्स लुन्द्क्विस्त

लार्स लुन्द्क्विस्त की एक कविता
(अनुवाद: अनुपमा पाठक)

क्या
आपने पीला आकाश देखा है
हरे रंग के बादलों के साथ,

देखा है एक
नीले जंगल में
काले घोड़ों को शुद्ध सफेद बर्फ़ पर?

क्या आपने देखी है ये तस्वीर
किसी बिंदु पर?

तो फिर छिपा लीजिये इसे स्मृति की चादर में लपेट
देवदार
की लकड़ियों से बने एक बॉक्स में

और इसे धारण कर लीजिये हृदय
पर.
यह
दृश्य फिर कभी आपको देखने को नहीं मिलेगा.

Syn

Har du sett en citrongul himmel
med gröna moln,

en blå skog
med svarta hästar i kritvit snö?

Har du sett den bilden
någon gång?

Göm den då i sparlakansväv
i en ask av cederträ

och bär den vid hjärtat.
Du får aldrig se den igen.

-Lars Lundkvist

1 comment:

  1. कल्पना की पराकाष्ठा. दिलचस्प !!

    ReplyDelete