Tuesday, October 10, 2017

जीवन के बारे में : मायिकेन योहानसन


मायिकेन योहानसन  की  एक कविता
(अनुवाद : अनुपमा पाठक )

परपीड़क करते हैं इंतज़ार
लेकिन
भयभीत लोग कहते है...
मैं नहीं मर सकता, मैं मरना नहीं चाहता !

और वह सोचता है, चमत्कृत होता है:
मृत्यु यूँ होनी चाहिए
कि मृत्यु स्वयं मृत्य को प्राप्त हो जाए...

और वह कहता है :
मैंने एक शहर के बारे में सुन रखा है
बादलों के पार है वह शहर
हालाँकि अब तो वह कहलाता है
नगर पालिका
बादलों के ऊपर स्थित...
सोचता है वह --कि, क्या वो शहर सच में होगा मौजूद
जब मैं मृत्य को ही मार डालूँगा?

Om livet

"Träfracken väntar"
Men
säger den ängslige -
jag vill inte dö!

Och han undrar:
Döden måste vara att
döden dö...

Och han säger:
Jag har hört om en stad
ovan molnen
fast nu heter det
en kommun
ovan molnen...
Undrar om den finns
när jag ska döden dö?

--Majken Johansson

No comments:

Post a Comment